धारदार तलवार से जनता में दहशत फ़ैलाने वाले २ आरोपी गिरफ्तार

0
361

चंद्रपुर जिले में अवैध रूप से शस्त्र रखकर और जनता में दहशत फ़ैलाने वालो पर कार्यवाही के आदेश जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने जारी किए है. इसी आदेश से जिले के विविध पुलिस स्टेशन द्वारा कार्यवाही की जा रही है. जिसम वरोरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत शहर के भिवदरे लॉन के पास एक व्यक्ति हाथो में तलवार लेकर घूमने और नागरिको में दहशत फ़ैलाने की जानकारी वरोरा पुलिस को मिली थी. जानकारी मिलते ही वरोरा पुलिस स्टेशन दल ने घटनास्थल पहुंचकर व्यक्ति को तलवार के साथ गिरफ्तार किया है. इस कार्यवाही में गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रंजीत कालूराम कटारे ३५ रा. कर्मवीर वार्ड वरोरा है. वरोरा पुलिस स्टेशन में आरोपी रंजीत कालूराम कटारे के विरोध में भारतीय हथियार अधिनियम की कलम ४,२५ तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही में ८५ सेंटी मीटर की तलवार कीमत १ हजार का मुदेमाल जप्त किया है. मामले की जाँच वरोरा पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी कर रहे है.
वही बल्लारपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत शहर के झांसी रानी चौक में एक व्यक्ति हाथो में तलवार लेकर नागरिको में अपनी दहशत निर्माण करने की जानकारी बल्लारपुर पुलिस स्टेशन को मिली थी. जानकारी के आधार पर पुलिस दल ने झांसी रानी चौक पहुंचकर तलवार धारी व्यक्ति को हिरासत में लिया है. इस कार्यवाही में आरोपी पवन चन्दर बानोत २६ रा. विवेकानंद वार्ड बल्लारपुर के विरोध में भारतीय हथियार अधिनियम की कलम ४,२५ तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही में ७७ सेंटी मीटर की तलवार कीमत ७०० रुपये का मुदेमाल जप्त किया है. मामले की जाँच बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी कर रहे है. यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े, उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में वरोरा पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here