रेल्वे में नोकरी लगाकर देने के नाम पर 1 करोड 31 लाख की जालसाझी

0
162

रामनर पुलिस स्टेशन में कौस्तुभ विलास आदेश 35 रा. दाताळा रोड चंद्रपुर में शिकायत की थी। जिस में आरोपी मुजीबुर लतीफ कुरेशी 50 रा. रहमतनगर, रविंद्र संभाजी वाघमारे 45 रा. सिस्टर कॉलनी, सुरेंद्र रामक्रिष्ण तेलंग 50 रा. गोदरी नागपुर ने कौस्तुभ के साथ अन्य 14 लोगो को रेल्वे विभाग में नोकरी लगाकर देने के नाम पर सभी से कुल 1 करोड 31 लाख 60 हजार लिए है। साथ ही आरोपीयों ने सभी को कोलकत्ता लेजाकर वहा के होटल में रूकाकर अलग अलग ट्रेनिंग स्कूल में लेजाकर सर्टीफीकेट दिए है। इसके बाद आरोपीयों ने जाली पुलिस वेरीफीकेशन प्रमाणपत्र और नियुक्ती पत्र भी दिए है। फिर्यादी और अन्य लोगो के साथ जालसाझी की गयी है। शिकातय के आधार पर रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 319/2026 में कलम 420, 406, 465, 464, 468, 471, 472, 473, 34 भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की गंभीरता को ध्यान में लेकर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, एसडीपीओं चंद्रपुर प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में जांच अधिकारी पोउपनी अभिषेक बागडे आर्थीक अपराध शाखा दल ने ग्रेड पोउपनी नानेश्वर श्रीरामे, पोहवा प्रभाकर तलांडे, संदीप वासेकर, उज्वल साखरकर ने अपराध के आरोपी सुरेंद्र तेलंग को नागपुर से 3 अप्रैल 2026 को हिरासत में लेकर पीसीआर लिया है। साथ ही यह आरोपी वर्तमान में एमसीआर में है। मामले कीजांच में आरोपी मुजीबुर लतीफ कुरेशी, रविंद्र वाघमारे, सुरेंद्र तेलंग ने अब तक चंद्रपुर नागपुर, भंडारा, गडचिरोली, जलगांव जिले के 26 युवकों को रेल्वे में नोकरी लगाकर देने के नाम पर 2 करोड 17 लाख 35 हजार की जालसाझी का निष्पन्न हुआ है। इसके साथ ही अन्य युवकों ने नमूद किए आरोपी ने रेल्वे में नोकरी लगाकर देने के नाम पर पैसे लेकर जाली पुलिस वेरिफीकेशन प्रमाणपत्र और नियुक्ती पत्र दिए है, ऐसे युवकों ने उनके पास के मुल दस्तावेज के साथ आर्थीक अपराध शाखा चंद्रपुर में उपस्थित रहने का आवाहन आर्थीक अपराध शाखा चंद्रपुर व्दारा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here