बाघो का शिकार कर खाल बिक्री के व्यापार की गुप्त जानकारी वन विभाग को मिली थी। जिस में गडचिरोली जिले के एटापल्ली में बाघ के खाल की तस्करी करते हुए 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। एटापल्ली जिमलगट्टा मार्ग पर बाघ की खाल की बिक्री होने की गुप्त जानकारी वन अधिकारीयों को मिली थी। जिस के आधार पर अधिकारीयों ने जाल बिछाकर आरोपी बासमुंडा निवासी शामराव नरोटे और एटापल्ली निवासी अमजदखान पठान को गिरफ्तार किया है। इससे पुर्व भी महाराष्ट्र छत्तीसगढ वन विभाग ने बडी कारवाई की थी। इस मामले की जांच शुरू होकर बडे खुलासे होने की संभावना है।









