मरीजों को समय पर सही इलाज ना मिलने से मृत्यु के कई मामले सामने आ रहे है। जिस में मुल उपजिला अस्पताल के डॉ. व्दारा सही समय पर उपचार ना देने से मुल नप के पुर्व नगरसेवक विनोद कामळे की मौत हुई है। सुबह दौरान उपचार के लिए विनोद उपजिला अस्पताल में आया था। लेकीन एसीडीटी की समस्या होने का बोल कर दंवा देकर वापस भेज दिया। विनोद की परेशानी बढने से वापस उसे 4 बजे के दरम्यान उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके थोडी देर बाद स्थिती को देखते हुए विनोद को चंद्रपुर रेफर किया गया। लेकीन चंद्रपुर जाने के पुर्व ही रास्ते में विनोद की मृत्यु हो गयी। जिस पर मृतक के परिवारजनों और कांग्रेस नेता रत्नावार ने डॉक्टर ने समय पर इलाज ना करने और लापरवाही करने का आरोप लगाया है। साथ ही दोषी की जांच कर कारवाई करने की मांग निवेदन व्दारा की गयी है।









