रिश्ते को कलंकीत करने वाला मामला चंद्रपुर जिले के भद्रावती से सामने आया है। जिस में 55 वर्षीय पिता ने अल्पवयीन बालिका पर अत्याचार किया है। इस मामले में 9 फरवरी 2024 को भद्रावती पुलिस ने पोक्सो कलम 4 अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता अपनी अल्पवयीन बालिका के साथ रहता था। पत्नी अलग रहती थी। वर्ष 2021 से पिता के अत्याचार की जानकारी मां को देने पर पिडीता की मां ने भद्रावती पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। जिसके आधार पर भद्रावती पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी नयोमी साठम के मार्गदर्शन में भद्रावती पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक व्दारा की जा रही है।









