मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला अल्पवयीन चोर गिरफ्तार

0
328

बल्लारपुर शहर के मुख्य मार्ग पर व्यंकटेश एमपायर में आर एम डी मोबाइल शॉपी में 7 फरवरी को चोरी हुई थी। जिस पर बल्लारपुर पुलिस स्टेशन के नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक आसीफ रजा शेख ने मामले की गंभीरता पर तत्काल जांच करते हुए 4 घंटे में चोर का पता लगाया है। इस कारवाई में एक अल्पवयीन आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य सहयोगी का पता लगाया जा रहा है। विशेष रूप से बस स्टैंड के सामने की इस मोबाइल शॉपी के शेटर का ताला तोड कर 1.50 लाख के मोबाइल चोरी किए गए थे। जिस की पुलिस शिकायत होने पर पुलिस ने 4 घंटे में अल्पवयीन चोर को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक आसीफ रजा शेख के मार्गदर्शन में की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here