चंद्रपुर जिले में होने वाले वाहन चोरी के मामलो पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधिक्षक, चंद्रपुर ने स्थानिक अपराध शाखा को विशेष निर्देश दिए थे। स्थानिक अपराध शाखा को विशेष निर्देश दिए थे। स्थानिक शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार ने मोटरसायल चोरी के मामले सुलझाने के लिए विशेष दल तैयार कर कारवाई के आदेश दिए । दल ने पुलिस निरीक्षक कोंडावार के मार्गदर्शन में मोटरसायकल चोरी के रेकार्ड अपराधीयों की जांच मुहिम पेट्रोलिंग करने दरम्यान एक व्यक्ती बिना दस्तावेज की मोटरसायल बिक्री के लिए घूमने की गुप्त जानकारी मिली। इसके आधार पर जिला स्टेडीयम के पास जाल बिछाकर आरोपी आशिष शालीकराम रहांगडाले 25 रा. अष्टभूजा वार्ड चंद्रपुर को गिरफ्तार किया गया। वही जानकारी नुसार आशिष उच्च शिक्षीत युवक है। आशिष के पास से रामनगर पुलिस स्टेशन के 3 मामले और गडचिरोली जिले के चामोर्शी पुलिस स्टेशन में दर्ज मोटरसायकल चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। 4 मोटरसायकल के साथ 1 लाख 45 हजार का मुद्देमाल जप्त किया गया है। यह सफल कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक, अप्पर पुलिस अधिक्षक के मार्गदर्शन में पो उपनी महेशकोंडावार के नेतृत्व में पोउपनी विनोद भुर्ले, पोहवा संजय आतकुलवार, संतोष येलपुलवार, नितीन रायपुरे ने की है।









