चंद्रपुर जिले के कोरपना गडचांदूर मार्ग पर 5 जून शाम 5 दरम्यान भीषण दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में 2 की घटना स्थल पर की मौत हुई है। सोनुर्ली गांव के पास यह दुर्घटना होकर कोरपना तहसील के खडकी रामपूर निवासी समिर मडावी व प्रियंका कुलसंगे की दुर्घटना में मृत्यु हुई है। दोनो गडचांदूर में बैंक का काम कर वापस जाते समय कोरपना गडचांदूर मार्ग से कोयला भरकर आने वाले वाहन क्रमांक एमएच 34 एबी 1173 से दुपहीया की आमने सामने टक्कर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोरपना पुलिस ने घटना स्थल को भेट देकर शव को जांच के लिए अस्पताल भेजा है। आगे की जांच कोरपना पुलिस कर रही है।









