रेकार्ड के अपराधी से तलवार जप्त

0
426

जिला पुलिस अधिक्षक ने अवैध हथीयार रखने वालों पर कारवाई करने के आदेश जारी किए है। जिस से जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में कारवाई मुहिम शुरू की गयी है। 23 अक्टूबर को अपराध शाखा दल ने रामनगर पुलिस स्टेशन के अप क्र. 992 /24 कलम 4 ,25 भारतीय हथीयार कानुन में दर्ज मामले में गुप्त जानकारी के आधार पर दत्तनगर के रेकार्ड अपराधी को सितारा होटल के सामने से गिरफ्तार किया है। रेकार्ड अपराधी शिवम सतीश बैस , वय 26 वर्षे, रा. दत्तनगर वॉर्ड , चंद्रपूर से एक लोहे की तलवार जप्त की गयी है। अपराधी शिवम बैस को रामनगर पुलिस स्टेशन की हिरासत में दिया गया है। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में पो उपनी विनोद भुर्ले, नापोअ संतोष येलपूलवार, पोअ गोपाल आतकुलवार , गोपीनाथ नरोटे के दल ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here