चंद्रपुर जिला पुलिस अधिकारियो के तबादले किए गए हैं। जिसमे २१ फरवरी २०२५ को जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार का तबादला जिला आर्थिक अपराध शाखा में किया है। वही भद्रावती पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे की जिला अपराध शाखा में नियुक्ति की गई है। दुर्गापुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक लता वाढीवे का तबादला भद्रावती पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक रूप में किया गया है। निशिकांत रामटेके का तबादला दुर्गापुर पुलिस स्टेशन में किया गया है।









