घर फोड़ी के 2 आरोपियों के साथ २ लाख 90 हजार का मुद्देमाल जप्त

0
435

चंद्रपुर जिले में जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में घर फोड़ी, अवैध धंधे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम शुरू हैं। २० अक्टूबर को शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक ७५७/२०२५ तहत घर फोड़ी का मामला दर्ज किया गया। जिसमें मंगेश प्रमोद रामटेके घुटकाला वार्ड चंद्रपुर १९ अक्टूबर को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। २० अक्टूबर को वापस आने पर घर का ताला टूटा मिला। घर में जाकर देखने पर चोरी होने का पता चलने पर शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थीं। मामले की गंभीरता को ध्यान में लेकर जिला अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में जांच शुरु की गई। जिसमें रेकॉर्ड के अपराधी आरिफ कलंदर शेख २८, गौरव उर्फ़ गोलू प्रफुल्ल बोझोंकर २० दोनों वार्ड नंबर ३ गढ़चांदूर निवासी सोने के आभूषण बेचने के लिए घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछा कर दोनों को हिरासत में लेकर उनके पास से सोने चांदी और नगद ऐसा कुल २ लाख ९० हजार ३५० का मुद्देमाल जप्त किया है। दोनों आरोपियों को शहर पुलिस स्टेशन की हिरासत में दिया गया है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, पो उ पनी विनोद भुले, सुनील गौरकर, पोहवा रजनीकांत पुट्टवार, सतीश अवथरे , दीपक डोंगरे, इमरान खान, किशोर, हीरालाल गुप्ता, शशांक बदामवार ने की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here