चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी तहसील के वेडगांव में 40 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या हुई है। जिस में यह हत्या पति व्दारा करने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। विशेष रूप से आधी रात को मृतक लता दामोधर धुडसे 40 के दोनो बेटे किसान के पास कपास की गाडी भरने के लिए गए थे। रात 1.30 के दरम्यान वापस आने पर घर में मां लता का शव खुन से लतपथ अवस्था में दिखाई दिया। साथ ही शव के पास कुल्हाडी भी दिखाई दी। तो पिता दामोधर धुडसे लापता पाया गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही लाठी पुलिस स्टेशन के अधिकारीयों ने घटनास्थल को भेट दी है। अभी तक हत्या का आरोपी व कारण का पता नही चल पाया है।









