गोवंश तस्करों पर शेगांव पुलिस की कारवाई

0
290

गोवंश तस्करों पर शेगांव पुलिस की कारवा
चंद्रपुर जिले में गोवंश की तस्करी पर नियंत्रण के लिए जिला पुलिस अधिक्षक ने कारवाई के निर्देश दिए है। जिस पर शेगांव पुलिस स्टेशन को गोवंश की तस्करी होने की गुप्त जानकारी मिली थी। जिस में चिमूर मार्ग से पिकअप वाहन व्दारा समुद्रपुर में गोवंश की तस्करी के जानकारी आधार पर आमडी चचघाट के पास जाल बिछाकर वाहन को पकडा गया है। इस कारवाई में 3 गाय, 2 बछडे, 4 बैल किमत 50 हजार और पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 29 एम 1455 किमत 2 लाख ऐसा कुल 2 लाख 50 हजार का मुद्देमाल जप्त किया गया है। इस कारवाई में शेगांव पुलिस स्टेशन में  आदिल शेख और सुनील वैद पर मामला दर्ज किया गया है। छुडाए गए सभी जानवरों को प्यार फाउंडेशन दाताळा चंद्रपुर में भेजा गया है। मामले की जांच शेगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र ठाकरे के मार्गदर्शन में की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here