बाघ के हमले में लकडी लाने गए व्यक्ती की मौत

0
1344

ब्रम्हपुरी वन विभाग ब्रह्मपुरी, अंतर्गत आनेवाले सिंदेवाही वनपरिक्षेत्र के कच्चेपार बीट-2 दो कक्ष क्रमांक 254 में मृतक श्रीकृष्ण सदाशिव कोठेवार (51 वर्ष) रा. पळसगाव (जाट) को सुबह 8.30 बजे के दरम्यन बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतारने की घटना घटी है। इस में मृतक श्रीकृष्ण कोठेवार अपने साथी के साथ जंगल में लकडी तोडने के लिए गया था। लकडी जमा करते समय अचानक बाघ ने हमला किया। इस हमले में श्रीकृष्ण कोठेवार की मृत्यु हुई है। इस समय श्रीकृष्ण के साथीदार ने बाघ को भगाने का प्रयास किया लेकीन बाघ श्रीकृष्ण को घसीटकर ले गया और तब तक श्रीकृष्ण की मृत्यु हो गयी। इस घटना की जानकारी वनविभाग को देते ही सिंदेवाही वनपरिक्षेत्र अधिकारी विशाल सालकर के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहाय्यक सिंदेवाही , के.डी. मसराम यह अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस समय चौधरी वनरक्षक कच्चेपार बिट, चहांदे वनरक्षक डोंगरगाव बीट, पंडित मेकेवार वनरक्षक आलेवाही, फुलझले वनरक्षक सिंदेवाही बिट, तोडसाम कारगाटा वनरक्षक, व स्वाब संस्था के जिवेश सयाम, शुभम निकेशर, कैलास बोरकर, गोपाल कुंभले, यश कायरकर, मिनेश कुंभले, आदी स्वाब संस्था के सदस्य घटना स्थल पर उपस्थित थे। घटना की जानकारी सिंदेवाही पुलिस को देने पर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव को ग्रामीण स्वास्थ केंद्र में शव विच्छेदन के लिए भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here