मनपा का कनिष्ट लिपीक शेख रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
1120

चंद्रपुर महानगरपालिका अंतर्गत शिकायतकर्ता ने स्वयं के नाम और दुसरा फ्लैट लडके के नाम पर लेकर भोगवटदार के रूप में समाविष्ट होने के लिए मनपा झोन क्रमांक 1 संजय गांधी बिल्डींग चंद्रपुर में आवेदन किया था। जिस पर मनपा के लिपीक फारूक अहमद मुस्ताक अहमद शेख 51 ने दोनो मालकत्ते पर भोगवटदार का नाम समाविष्ट करने के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिस की शिकायत चंद्रपुर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को 22 फरवरी को की गयी थी। शिकायत की जांच करने के बाद 23 फरवरी को जाल बिछाकर आरोपी फारूक अहमद मुस्ताक अहमद शेख कर लिपीक मनपा झोन क्रमांक 1 को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। यह कारवाई पुलिस अधिक्षक राहुल माकनीकर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग नागपुर, अप्पर पुलिस अधिक्षक संजय पुरंदरे, पुलिस उपअधिक्षक मंजूषा भोसले भ्रष्टाचार निरोधक विभाग चंद्रपुर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र गुरूनुले, सफौ रमेश दुपारे, पोहवा अरूण हटवार, नरेश नन्नावरे, राज नेवारे, नापोअ संदेश वाघमारे, रोशन चांदेकर, पोअ वैभव गाडगे, चालक पोशी सतिश सिडाम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here