चंद्रपुर जिले के सावली तहसील के खेडी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जिस में 13 वर्षीय बेटी के साथ मां ने कुए में कुद कर आत्महत्या की है। बुधवार 6 मार्च के दोपहर दरम्यान खेत परिसर के कुए में मां दर्शना दिपक पेटकर 35 और समीक्षा दिपक पेटकर 13 बेटी ने आत्महत्या की है। दोनो को कुए से निकालकर सावली उपजिला अस्पताल में भर्ती कराने पर डॉक्टर ने मृत घोषीत किया है। घटना की जानकारी सावली पुलिस को मिलने पर पंचनामा किया गया है। आत्महत्या का कारण अब तक पता नही चल पाया है। आगे की जांच सावली पुलिस कर रही है।









