आरोपी अभय से तलवार जप्त

0
540

चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन को १८ मार्च २०२४ को गुप्त जानकारी मिली थी. जिसमे पुलिस उपनिरीक्षक संतोष निभोरकर ने डि.बी दल के साथ जानकारी नुसार अभय नारायण मोरेवार ४८ रा. भंगाराम वार्ड चंद्रपुर को गिरफ्तार किया है. अभय के पास से तलवार जैसा घातक शस्त्र जप्त किया गया है. आरोपी अभय ने अवैध रूप से घातक शस्त्र साथ में रखकर जिलाधिकारी चंद्रपुर के १४ मार्च २०२४ के आदेश की अवमानना करने से अभय पर मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के मार्गदर्शन में अपराध के आरोपी का पता लगाकर शहर पुलिस स्टेशन के डीबी दल के सपोनि मंगेश भोगडे, पुलिस उपनिरीक्षक संतोष निभोरकर , डीबी दल के कर्मचारियों ने आरोपी अभय को शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है. अपराध क्र. २४१/२०२४ में कलम ४,२५, आर्म एक्ट १९४९ , सह कलम १३५,३७ (१),, ३७ (३) महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी अभय से पुरानी तलवार कीमत २०० जप्त की गयी है.
यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु , उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के नेतृत्व में सपोनि मंगेश भोगडे, पुलिस उपनिरीक्षक संतोष निभोरकर ,सफो विलास निकोडे, पोहवा महेंद्र बेसरकर, जयंता चुनारकर, संतोष पंडित, सचिन बोरकर, नीलेश मुड़े, भावना रामटेके, नापोशी चेतन गजलवार, इमरान खान, रुपेश पराते, संतोसक कावड़े, दिलीप कुसराम, इरशाद शेख, रुपेश रणदिवे, मंगेश मालेकर, शहबाज शेख ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here