7 अप्रैल 2024 को कोठारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत हरन पायली नियत क्षेत्र के सर्वे क्रमांक 37/3 गौतम आडकुजी तोडे के खेत के कुए में तेंदुआ गिरने की जानकारी वन विभाग को मिली थी। जानकारी मिलते ही कोठारी वन विभाग के कर्मचारीयों ने रेक्स्यु मुहिम चलाकर जाल की सहायता से तेंदुए को कुए से बाहर निकालने का काम किया है। यह कारवाई उपवनसंरक्षक स्वेता बोड्डू के सहायक वनसंरक्षक आदेशकुमार शेंडगे के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी सुरेखा मुरकुटे ,क्षेत्र सहायक आर सी पेदापल्लिवार ,आर आर रेस्क्यू पथकाचे वनपाल.नूर सय्यद अली ,बी के पेंदोर वनपाल एस.जी. नगारे, वनरक्षक एस.पी. कांबळे, आर. के. डोंगरे, ए. एन. मोहुरले, कु.एम. एन. राठोड ,वनमजुर गोपाल दूधबळे, बी. बी.आत्राम ,विजय घोडमारे, विनोद मडावी,रुपेश देवाळकर,देवराव मांदाळे इत्यादीं ने की है।









