मोटारसायकल चोरो से 5 मोटारसायकल जप्त

0
395

पुलिस स्टेशन रामनगर के दर्ज अपराध क्रमांक 921/2024 कलम 303(2)बीएनएस फिर्यादी निखिल दिपक ठोंबरे 31 रा. गजानन मंदीर वडगांव चंद्रपुर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। जिस में 30 सितंबर 2024 की रात 10 बजे के दरम्यान उनके स्वयं के मालकी के किराणा दुकान के सामने उनकी एक्टीवा मापेड एमएच 34 एएन 7130 किमत 20 हजार रूपए रखने पर किसी अज्ञात चोर ने चुरायी थी। ऐसे फिर्यादी के रिपोर्ट से अपराध दर्ज कर इस मामले की जांच दरम्यान अपराध शाखा दल रामनगर ने गुप्त खबरी व्दारा व तांत्रीक दृष्टी से जांच कर आरोपी चेतन विनोद आगडे 22 रा. जटपुरागेट रामनगर रोड चंद्रपुर के पास से मामले में चोरी की गयी एक्टीवा मोपेड एमएच 34 एएन 7130 किमत 20 हजार रूपए का मुद्देमाल जप्त किया। साथ ही उसकी सक्त जांच करने पर पुलिस स्टेशन दर्ज होने वाले अप क्र. 2080/2024 कलम 303(2) बीएनएस, की चोरी गयी काले रंग की स्प्लेंडर क्र. एमएच 34 टी 872 किमत 4500 रूपए साथ ही अप क्र. 865/2024 कलम 303(2) बीएनएस में चोरी गयी काले रंग की फैशन प्लस प्रो क्र. एमएच 34 एएन 4877 कि 30 हजार ऐसे 3 मोटरसायकल आरोपी से जप्त की गयी।
साथ ही फिर्यादी दर्शन पंकज जैन 23 रा. राधीका सभागृह के पास तुकुम चंद्रपुर ने 1 दिसंबर 2024 को युनियन बैंक के सामने पार्किंग में सफेद रंग की ज्युपीटर मोपेड क्रमांक एमएच 33 सीसी 7461 किमत 70 हजार रखने पर किसी अज्ञात चोर ने चुराने की शिकायत पर पुलिस स्टेशन में अप क्र. 1134/24 कलम 303(2) बीएनएस से अपराध नोंद किया गया। इस मामले की जांच दरम्यान अपराध शाखा दल रामनगर ने खबरी व तांत्रीक दृष्टी से जांच कर आरोपी कपील प्रभु मेश्राम, 33 वर्ष रा. परिवर्तन चौक फुकटनगर चंद्रपुर से इस मामले में चोरी गयी सफेद रंग की ज्युपीटर मोपेड क्रमांक एमएच 33 सीसी 7461 किमत 70 हजार का माल जप्त किया। साथ ही उस से मामले की जांच करने पर पुलिस स्टेशन में दर्ज अप क्र. 1134/2024 कलम 303(2) बीएनएस में चोरी गयी काले सफेद रंग की इलेक्ट्रीक मोपेड कि. 60 हजार ऐसे आरोपी से 2 मोटरसायकल जप्त की गयी। ऐसे 2 आरोपीयों से पुलिस स्टेशन रामनगर अपराध शाखा के दलन ने कुल 5 मोटरसायकल किमत 1 लाख 84 हजार 500 रूपए का मुद्देमाल जप्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here