बाबूपेठ पुल पर दुर्घटना में १ की मौत, २ घायल

0
1071

चंद्रपुर शहर के बाबूपेठ रेलवे उड़ान पुल का उद्घाटन होकर शनिवार ७ दिसंबर को दुर्घटना का मामला सामने आया है। इस में अज्ञात वाहन ने दुपहिया वाहन को टक्कर मारी है। तीनों युवक बाबूपेठ से बागला चौक जा रहे थे तभी पीछे से वाहन ने टक्कर मारी जिसमें तीनों सीधे पुल के नीचे गिरे हैं। इस के बाद तीनों को सरकारी अस्पताल लाया गया। उपचार दरम्यान आर्यन विठ्ठल मेश्राम की मौत हुई हैं। तो साहिल संजय ढवस और सुयोग सुरेश डांगे गंभीर जख्मी हुए है। दोनों का उपचार जिला सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के मार्गदर्शन में स्पोनी ने घटनास्थल को भेट देकर मामला दर्ज किया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही हैं। इस पुल पर खतरनाक मोड से दुर्घटना होने का आकलन लगाया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here