ऑनलाइन कॉल की ठगी से बचने की जनजागृति साइबर विभाग व्दारा की जा रही है. लेकिन छोटी सी गलती से लाखो की ठगी के शिकार होने के मामले तो हो ही रहे है. चंद्रपुर जिले के पाथरी पुलिस स्टेशन में सिम वेरिफिकेशन के नाम पर 3 लाख 22 हजार 934 रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है. शिकायत कर्ता किशोर ढिवरूजी कुनघाडकर रा. नवतळा जिला गडचिरोली काम के लिए पाथरी में रह रहा है। उसे फ्राड नंबर से फोन आया, जिस में जीओ केअर सेंटर मुंबई से बात करने का बोल कर सिम वेरिफाय ना करने पर सीम बंद होने का बताया। वेरीफीकेशन के लिए 10 से 15 मिनीट के बाद कंपनी का फोन आने पर उस पर बताए गए निर्देश नुसार 1 नंबर प्रेस कर आधार कार्ड के अंतिम 4 नंबर बताने का कहा।
जिस पर किशोर ने वैसे ही सारी जानकरी देने पर किशोर के 2 से 3 अकाउंट से विविध दौर में 3 लाख 22 हजार 934 रूपए निकाले गए। किशोर के ध्यान में आते ही पाथरी पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की है। पाथरी पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ती के विरोध में सायबर कानुन की कलम भा.न्या.सं 2023(318)(4) तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सायबर सेल और पाथरी पुलिस व्दारा की जा रही है। ऑनलाइन जालसाझी से सावधान रहने का आवाहन सायबर सेल व्दारा किया जा रहा है।









