रेलवे गाडी में यात्रीयों से मोबाइल चुराने की शिकायत रेलवे पुलिस चौकी बल्लारशाह में मिली थी। जिस में शिकायत कर्ता पुलगांव से बल्लारशाह 12655 नवजीवन एक्सप्रेस की जनरलबोगी में यात्रा कर रहा था। बैठने के लिए स्थान ना मिलने पर दरवाजे के पास बैठा था। बाबुपेठ रेलवे स्टेशन के पास गाडी की गति धीमी होने पर यात्री के हाथ पर वार कर मोबाइल नीचे गिराया गया। जिस की शिकायत रेलवे पुलिस स्टेशन वर्धा में मिलने पर अपराध क्रमांक 353/2024 में कलम 304 (2) अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी समिर शेख शबीर शेख रा. चंद्रपुर को हिरासत में लेकर चोरी के 10 मोबाइल के साथ 1 लाख 38 हजार का मुद्देमाल जप्त किया है। समिर चंद्रपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन की गति धीमी होने पर यात्रीयों के हाथ पर वार कर मोबाइल नीचे गिराकर भाग जाता था। पुलिस ने जाल बिछाकर समिर को हिरासत में लिया है।
यह कारवाई रेलवे पुलिस स्टेशन वर्धा के थानेदार सपोनी हर्षल चापले के मार्गदर्शन में डीबी दल के पोहवा संतोष वडगीरे, पोशी संदेश लोनारे, पंकज भांगे, चंदन देहनकर, रेलवे पुलिस स्टेशन चौकी बल्लारशाह के अखिलेश चौधरी ने की है। मामले की जांच पोहवा धिरज घरडे कर रहे है।









