26 नवंबर 2024 से चिमूर तहसील की लापता व्यापारी महिला का शव 10 दिसंबर 2024 को नागपुर के बेसा के नीर्जन स्थल पर मिला है। जिस में चंद्रपुर शहर पुलिस के जांच दल ने आरोपी निष्काषीत पुलिस कर्मचारी नरेश डाहुले को गिरफ्तार किया है। चिमूर तहसील में देवांश जनरलस्टोअर्स संचालीका अरूणा अभय काकडे 37 यह 26 नवंबर को नागपुर केइतवारी बाजार में दुकान का सामान खरेदी करने के लिए गयी थी। लेकीन वापस ना आने से पति अभय काकडे ने चिमूर पुलिस स्टेशन में अरूणा लापता होने की शिकायत की थी।
वही इस मामले में चंद्रपुर जिला व्यापारी मंडल ने अरूणा के लापता होने मामले की जांच करने का निवेदन चंद्रपुर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन को दिया था। जिला पुलिस अधिक्षक ने शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था। शहर पुलिस ने दल तैयार कर विविध स्तर पर जांच करते हुए तांत्रीक दृष्टी से लापता अरूणा के कॉल रेकार्ड की जांच करने पर पुलिस महकमे से बर्खास्त नरेश डाहुले का नंबर पाया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी नरेश डाहुले से पुछताछ करने पर 26 नवंबर को नरेश अरूणा से नागपुर के रेशीम बाग मैदान पर मिलने का सामने आया। वही पुछताछ में नरेश ने अरूणा उसकी दोस्त होकर विवाद होने पर अरूणा का गला दबाकर हत्या कर अरूणा का शव अपने चारपहीया वाहन में रख कर नागपुर के बेसा के निर्जन स्थल पर डालने का मान्य किया है। वर्ष 2023 में चंद्रपुर शहर के विविध क्षेत्र में घरफोडी के मामले की अपराध शाखा व्दारा जांच में पुलिस कर्मचारी नरेश डाहुले को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही नरेश डाहुले को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया था। शहर पुलिस निरीक्षक एकुरके की जांच में 26 नवंबर से लापता अरूणा की हत्या बर्खास्त पुलिस कर्मचारी नरेश डाहुले ने करने का सामने आया है।









