खेत से मोटरपंप चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

0
375

चंद्रपुर शहर क्षेत्र अंतर्गत मौजा नांदगांव पोडे के खेत में लगे पानी के मोटरपंप की आधी रात में चोरी की गयी। जिस की शिकायत शहर पुलिस स्टेशन में 2 अपराध क्रमांक 1093/2024 और 1094/2024 में कलम 303(2)भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत दर्ज किए गए। मामले की जांच शुरू करने पर लालपेठ कॉलरी परिसर में कुछ युवक रात दरम्यान नांदगांव पोडे परिसर में घूमने की गुप्त जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर लोकेश उर्फ शालु पिंकु चव्हाण 19, सलमान साहेब अलीशेख 19 और प्रेम दिपक उपरकर 18 सभी लालपेठ पुरानीबस्ती निवासी को हिरासत में लेकर पुछताछ की गयी। पुछताछ में तीनों ने साथ मिलकर नांदगाव पोडे के खेत में लगी मोटर पंप चुराने की कबुली दि है। आरोपीयों ने चोरी की गयी मोटरपंप बिक्री के लिए फोड कर तांबे के तार अलग कर छुपाकर रखे थे। पुलिस ने छुपाकर रखे गए तांबे के तार जप्त किए है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू, एसडीपीओं सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के नेतृत्व में पोउपनी संदीप बच्छीरे, पोहवा संदीप बोरकर संतोषकुमार कन्नकम, नापोका कपुरचंद खैरवार, पो का इमरान खान, राजेश चीताळे, रूपेश रणदिवे, दिलीप कुसराम, विक्रम मेश्राम, इरशाद खान ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here