चंद्रपुर जिले में रेती घाटों पर अवैध उत्खनन और रेती तस्करी में सेटिंग से माल कमाने की योजना चल रही है. वही जिले के भद्रावती तहसील में पनपती अवैध उत्खनन और तस्करी पर कार्यवाही की मुहीम शुरू की गयी है. जिसमे तहसीलदार राजेश भांडारकर ने विशेष रूप से खनिज पथक बनाकर कार्यवाही के निर्देश जारी किए है. इसी कार्यवाही में शुक्रवार १३ दिसंबर २०२४ को सुबह दल को तस्करी होने की जानकारी मिली थी. जानकारी के आधार पर सुबह ४.३० बजे शिंदे पेट्रोल पंप के पास हाइवा वाहन क्र. एम एच ३४ बी जी ६९३३ को रोककर वाहन की जाँच की गयी. वाहन में ४ ब्रास रेती मिलने पर हाइवा वाहन को तहसील कार्यालय में जमा किया गया है. वाहन चालक जीतेन्द्र अलोने से रेती संदर्भ में पूछताछ करने पर यह वाहन विट्ठल नानाजी रासेकर रा. चंद्रपुर का पता चला है.
यह कार्यवाही तहसीलदार राजेश भांडारकर के नेतृत्व में गौण खनिज दल मंडल अधिकारी अनिल दड़मल, तलाठी दिनेश भिसिकर, तलाठी परेश मैदमवार ने की है. जप्त हाइवा वाहन पर नियम नुसार जुर्माना लगाकर कार्यवाही करने का बताया गया है.









