कोल ट्रांसपोर्टिंग के वर्चस्व में कंपनी मालक पर जानलेवा हमला

0
1119

कोल ट्रांसपोर्टिंग प्रतिस्पर्धा में एक समुह ने दूसरे समुह पर हमला कर दो लोगों को घायल करते हुए बंदूक निकालकर जाने से मारने की धमकी दी. पीड़ितों की शिकायत के आधार पर वरोरा पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ विविध कलमों के तहत मामला दर्ज किया है. यह घटना 4 जून की शाम 4.30 बजे एकोना माइन के एमएसएफ चेकपोस्ट के पास घटी है.
माजरी के एकतानगर निवासी रुपचंद राजबहादूर यादव (32) यह रोहित कार्पोरेशन और रोहन ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से कोल ट्रांसपोर्टिंग करता है. 4 जून को रुपचंद यादव अपने सहयोगी राहुल ठाकुर के साथ कार क्रं. एमएच 29 एडी 6901 से एकोना माइन में अपने वाहनों को देखकर लौट रहे थे. तभी एमएसएफ चेकपोस्ट के पास अचानक उनके सामने सफेद रंग की चौपहिया क्रं. एमएच 29 एआर 3818 आकर रुकी और उसमें से राजू लक्कमवार, सगीर अहमद, रेहान खान, मयूर, जांटी निक्सन सेंड्रावार और अन्य तीन लोग उतरे. उन लोगों ने राहुल ठाकुर से गालीगलौच कर उसे लात घूसों से पीटना शुरु कर दिया. बीच बचाव का प्रयास करने पर रुपचंद पर भी हमला कर धारदार हथियार से उसके बाई आंख पर वार किया. इस हमले में दोनों घायल हो गये. चेक पोस्ट कर्मचारी और वेकोलि के अधिकारियों ने मध्यस्थता कर विवाद सुलझाया। रुपचंद और राहुल ठाकुर दोनों अपनी कार से निकले थे तो कार से पीछा करते हुए पारस जिनिंग के पास कार क्रं. एमएच 29 सीजे 9900 को तिरछा कर रोक लिया और उस गाडी से तिरुपति लक्कमवार बंदूक हाथ में लेकर निकला उसके साथ बाबू खान थे. यह देखकर दोनों घबराकर भागे और वरोरा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी है.
शिकायत के आधार पर वरोरा पुलिस ने यवतमाल जिले के वणी निवासी राजू लक्कमवार, तिरुपति लक्कमवार, सगीर अहमद, रेहान खान, मयूर, जांटी निक्सन, बाबू खान के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. आगे की जांच पीएसआई संजय गौरकर कर रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here