पुर्व मंत्री विधा. मुनगंटीवार के निर्वाचन क्षेत्र गांव में 4 दिन से बिजली गुल

0
394

27 मई 2025 को विधा. मुनगंटीवार ने चंद्रपुर जिला नियोजन कार्यालय में बैठक लेकर नागरिकों की शिकायत का हवाला देकर महावितरण को बिजली की समस्या सुलझाने की सुचना दी थी। जिस में बार बार बिजली जाने और गांव में विशेष रूप से कृषी कार्य प्रभावीत होने की शिकायतों को तत्काल सुलझाने का बताया था। वही जानकारी नुसार विधा. सुधीर मुनगंटीवार के बल्लारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नई दहेली (लावारी) गांव में 2 हजार से अधिक नागरिक होकर इस गांव में रविवार 8 जून 2025 को रात से बिजली गुल है। जिस की शिकायत महावितरण को करने के बाद भी बिजली नही आयी है। विशेष रूप से ऐसे भीषण गर्मी में बिजली नही होने से छोटे बच्चों, वृध्दो को बडी परेशानी हो रही है। साथ ही बिजली ना होने की वजह से पानी की समस्या भी निर्मीत हुई है। ऐसे चार चा दिन बिजली नही आना यह महावितरीण की कार्यप्रणाली और विधा. मुनगंटीवार के आदेश की अवमानना का सत्य साबीत हो रहा है। वैसे तो महावितरण ने 95 प्रश बिजली बिल वसुली में बल्लारपुर का नाम लेकर युध्द स्तर पर कार्य कर बिजली नियमीत देने का दांवा किया था। लेकीन अब महावितरण के दांवे तो खोकले साबीत हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here