अल्पवयीन बालिका पर अत्याचार कर विडीयों वायरल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

0
500

शेगांव पुलिस स्टेशन में 11 जुलाई 2025 को दोपहर 2 के दरम्यान पिडीत बालिका और उसके पिता ने शिकायत दर्ज करायी है। जिस में 24 मई 2025 को आरोपी ने बालिका पर अत्याचार कर अत्याचार का विडीयों बनाकर सोशल मिडीया पर वायरल किया है। शिकायत के आधार पर शेगांव पुलिस ने तत्काल इस मामले में 3 आरोपीयों का पता लगाकर गिरफ्तार किया है। शेगांव पुलिस स्टेशन में इस मामले में संबंधीत आरोपीयों के विरोध में कलम 70(2), 123 भारतीय न्याय संहिता 2023 सहकलम 4, 6 पोक्सो कानुन, सहकलम 66(ई)67(अ) जानकारी व तंत्रज्ञान अधिनियम तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को ध्यान में लेकर वरिष्ठ अधिकारीयों ने भेट देकर वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में मामले की जांच एसडीपीओं राकेश जाधव कर रहे है। इस मामले में किसी भी प्रकार का फोटो विडीयो सोशल मिडीया पर प्रासरीत ना कर पुलिस प्रशासन को सहकार्य करने का आवाहन किया गया है। ऐसे प्रकार के फोटो विडीयों प्रसारीत करने पर संबंधीत के विरोध में कानुनी कारवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here