ओयोे ब्रांड और लोगो का दुरूपयोग करने वाले हॉटेल/लॉजेस चालक मालक के विरोध में अपराध दर्ज

0
711

18 जलाई 2025 को फिर्यादी मनोज माणिक पाटील ओयो नोडल अधिकारी अहमदाबाद ने पुलिस स्टेशन चंद्रपुर में लेखी शिकायत दी थी। जिस में ओयो हॉटेल एण्ड होम्स प्रा.लि. यह कंपनी अधिनियम 2013 अंतर्गत नोंद कृत कंपनी होकर ओयो रूम्स ट्रेडमार्क व्यापार लोगो अधिनियम 1999 से व्यापार लोगो रजिस्टर हुआ है। ओयो हॉटले यह बजेट लॉजिंग बुक करने के लिए तंत्रज्ञान पर आधारीत प्लॉटफार्म है। चंद्रपुर जिले में ओयो कंपनी का आयो ब्रांड व लोगो जाली बनाकर इसका दुरूपयोग कर व्यवसाय करने वाले हॉटेल/लॉजेस बडे प्रमाण में होने की शिकायत उनके कंपनी को प्राप्त हुई थी। जिससे 17 जुलाई 2025 को चंद्रपुर शहर में भेट देकर गुप्त रूप से जानकारी लेने पर चंद्रपुर शहर में कुल 15 हॉटेल्स/लॉजेस ने नोंद कृत मालक के कोई भी व्यावसायीक संबंध के बगैर/संमती के बगैर झूठा ट्रेडमार्क ओयो ब्रांड व लोगो का गैर उपयोग कर ओयो बौध्दीक संपदा और लागत गैरकानुनी रूप से उपयोग कर रहे है। उन्होने ओयो ब्रांडींग का गैर उपयोग किया है। जिस में उनका ओयो लोगो, डिझाईन घटक, कलाकृती और दर्शन भाग का समावेश है। जिससे ओयो की प्रतिष्ठा को बडा नुकसान हुआ है।
शिकायत में नाम होने वाले हॉटेल्स/लॉजेस में हॉटेल रॉयल इन बल्लारपुर रोड,चंद्रपुर, हॉटेल ड्रीम स्टे अष्टभूजा चंद्रपुर, हॉटेल फ्रेंड्स स्टे बल्लारपुर रोड चंद्रपुर, लीओ स्टार हॉटेल अष्टभूजा वार्ड चंद्रपुर, हॉटेल आर आर इन बाबुपेठ चंद्रपुर, हॉटेल स्काय लाईन अष्टभूजा वार्ड चंद्रपुर, हॉटेल अशोका लॉजींग एण्ड बोर्डींग बाबुपेठ चंद्रपुर, हॉटेल आय के रेसीडेंसी विकासनगर चंद्रपुर, हॉटेल थ्री स्टार बाबुपेठ चंद्रपुर, हॉटेल सेलीब्रेटी बाबुपेठ चंद्रपुर, हॉटेल ग्रीन पार्क बाबुपेठ चंद्रपुर, हॉटेल 7 डे महाकाली मंदीर रोड चंद्रपुर, हॉटेल सनराईज जटपुरागेट चंद्रपुर, रॉयन हॉटेल एण्ड सेलीब्रेशन विचोडा चंद्रपुर, हॉटेल फ्लैगशीप इन नियर जनता कॉलेज चंद्रपुर का समावेश है।
फिर्यादी की रिपोर्ट से पुलिस स्टेशन चंद्रपुर में कलम 345(3), 347(1) भारतीय न्याय संहीता 2023 सहकलम 103,ए 104 ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 से अपराध नोंद किया गया है। यह कारवाई मुम्मका सुदर्शन, पुलिस अधिक्षक चंद्रपुर, ईश्वर कातकडे, अपर पुलसि अधिक्षक चंद्रपुर, सुधाकर यावदव उपविभागीय पुलिस अधिकारी चंद्रपुर के मार्गदर्शन में पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर के थानेदार पुलिस निरीक्षक निशीकांत रामटेके ने कर अपराध की जांच में आधी रात तक पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर क्षेत्र के 7 से 8 हॉटेल्स/लॉजेस पर चंद्रपुर शहर पुलिस ने छापा मार कर आवश्यक कारवाई कर पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर क्षेत्र के बाहर के हॉटेल्स/लॉजेस की जांच व कारवाई शुरू होकर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here