अवैध देशी कट्टे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

0
364

19 जुलाई 2025 को जिला अपराध शाखा दल ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दरम्यान मौजा किन्ही गांव में संदेहस्पद घर में शस्त्र होने की गुप्त जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर घर में छापा मारने पर आरोपी गणेशउर्फ गोलु बक्षी सोनवने 26 रा. किन्ही तहसील ब्रम्हपुरी को हिरासत में लेकर गोलु की जांच की गयी। जांच दरम्यान गोलु के पास से 1 देशी बनावटी गावटी कट्टा और 2 काडतुस मिले है। जांच में यह देशी कट्टा और काडतुस अक्षय भजनदास शेंडे 29 रा. मालडोंगरी तहसील ब्रम्हपुरी देने का पाया गया है। पुलिस ने दोनो आरोपीयों को हिरासत में लेकर ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय शस्त्र अधिनियम कलम 3, 25 तहत मामला दर्ज किया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में सपोनी बलराम झाडोकार, पोउपनी संतोष निंभोरकर, पोहवा सचिन गुरूनुले, पोअ भोयर, अजित शेंडे, नीतेश महात्मे, मिलींद जांभुळे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here