देशी कट्टे से हत्या करने वाले आरोपी के साथ 2 सहयोगी गिरफ्तार

0
519

30 जुलाई 2025 को रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत जुनोना चौक परिसर में बुधासिंग टाक की देशी कट्टे से गोली मार कर हत्या की गयी थी। इस मामले में राकेश गौतम तेलंग ने दि शिकायत के आधार पर रामनगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के विरोध में अपराध क्रमांक 615/2025 में कलम 103(1)3(5) भारतीय न्याय संहीता सहकलम 3, 25 भारतीय हथीयार कानुन तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी फरार हुआ था। मामले की गंभीरता को ध्यान में लेकर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस स्टेशन और जिला अपराध शाखा दल ने अलग अलग दल बनाकर आरोपी का पता लगाने के लिए तंत्रबध्द कौशल्य पुर्ण जांच कर अपराध के मुख्य आरोपी सोनु सिंग जीत सिंग टाक रा. जुनोना चौक बाबुपेठ साथ ही साथीदार लाला उर्फ नयनेश सहा. रा. फुले चौक बाबुपेठ चंद्रपुर और आरोपी को भगाने के लिए सहायता करने वाला पवन पाटील रा. फुले चौक बाबुपेठ को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे और रामनगर पुलिस स्टशेन पुलिस निरीक्षक आसीफ राजा शेख के नेतृत्व में जिला अपराध शाखा, रामनगर पुलिस स्टेशन और सायबर पुलिस स्टेशन के अधिकारी व अमलदार ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here