चंद्रपुर शहर में एक्साईज पीआय की छत्रछाया में अनाधिकृत शराब बिक्री

0
755

चंद्रपुर जिले में शराब बंदी हटने के बाद लायसंस वितरण में अधिकारीयों के भ्रष्टाचार का मामला गुंजा था। जिस पर राज्य सरकार ने विशेष समिती की स्थापना कर शिकायत और लायसंस वितरण के दस्तावेजों कीजांच शुरू की थी। अब तक इस मामले में समिती की जांच रिपोर्ट नही आयी है। लेकीन एक्साईज विभाग के चंद्रपुर शहर अंतर्गत नियमों की धुतकारणा पीआय की छत्रछाया में हो रही है। जिस में चंद्रपुर शहर के नामांकीत वाईनशॉप का ट्रेड में आर्थीक व्यवहार झोल होने से शराब ना आने और अन्य शराब दुकानों से खरीदी कर नियम विपरीत बिक्री की जा रही है। इसी तरह दर्जनो ट्रेड में झोल वाईन बार अंतर्गत अन्य दुकानों से खरीदी कर बिना टीपी के शराब बिक्री हो रही है। बिअर शॉपी मे शराब पिलाने से लेकर रात 11 के बाद भी दर्जनों शराब की दुकाने चल रही है। तो सुबह 5 बजे से शहर के मुख्य कस्तुरबा मार्ग के बिअर बार में शराब पिलाने का दौर चल रहा है। यह सभी कार्य एक्साईज पीआय की माल कमाने की योजना से हो रहा है। वही एक्साईज मुखीया व्दारा खानापुर्ती के लिए बैठक लेकर टीपी और नियम नुसार कार्य करने की सुचना भी देने की जानकारी है। वैसे तो चंद्रपुर शहर अंतर्गत एक्साईज के नियंत्रक के कार्य और निष्पक्ष शराब बिक्री रेकार्डो की जांच करने पर बडा सत्य सामने आ सकता है। लेकीन अब तक एसआयटी की जांच ने अहवाल ना देकर एक प्रकार से अधिकारीयो को अभयदान देने का ही संकेत दिया है। जिससे अनाधिकृत शराब बिक्री को अभयदान देने वाले एक्साईज पीआय और अन्य अधिकारीयों की संपत्ती जांच यह बडे खुलासे का विषय बना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here