वॉश आउट मुहीम में बाबूपेठ के ६ से देसी शराब जप्त

0
304

चंद्रपुर जिले में अवैध रूप से घर से घर बिक्री का धंधा चल रहा है. जिसमे कार्यवाही के आदेश जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने जारी किए है. इसी अनुषंग से चंद्रपुर शहर पुलिस ने शहर में वॉश आउट मुहीम शुरू की है. इस मुहीम में शहर के बाबूपेठ क्षेत्र में इस मुहीम दरम्यान अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री होने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली थी. जिसमे पुलिस ने वॉश आउट मुहीम में छापामार कार्यवाही की है. इस मुहीम में ६ को देसी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया है. जिसमे युवराज झाड़े, संगीता गेडाम, भीमराव मॉवलिकार, रजनी साटोने, सईबाई मैथी और राहुल देवगड़े के पास से राकेट संतरा देसी शराब का कुल ४९६० की शराब पकड़ी गयी है.
यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन , अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े , एसडीपीओ सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके के नेतृत्व में सपोनि राजेंद्र सोनवणे, सहारे, पोउपनि विलास निकोडे, कोलटे, कपिल घुगे, भावना रामटेके, वैभव चौहान, सचिन बोरकर, तनूजा गजभे, संजय धोटे, इमरान शेख , लक्ष्मण रामटेके, जावेद सिद्दीकी, कपूरचंद खरवार, योगेश पिदुरकर, निकेश ढेंगे, रुपेश पराते, विक्रम मेश्राम, मोरेश्वर शिंदे, सारिका गौरकार, दीपिका झिंगरे ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here