९ अगस्त २०२५ को रक्षाबंधन के दिन भीषण दुर्घटना में भारतीय सेना के जवान और एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. जिसमे चंद्रपुर जिले के चिमूर तहसील के चिमूर नेरी मार्ग के रामपुर ग्राम के पास शाम ६ के दरम्यान यह दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में दुपहिया वाहन बुलेट क्रमांक एम एच ३४ बी डबलु १०० में आमने सामने सीधी टक्कर हुई है. दुपहिया पर नागभीड तहसील के मोहाडी गांव का एक युवक और भारतीय सेना का अविनाश श्यामराव खेडेकर ३५ सवार थे. इस दुर्घटना में अविनाश के सर पर गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही अविनाश और युवक की मौत हुई है. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर घटनास्थल से फरार हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही चिमूर पुलिस स्टेशन पुलिस दल ने घटनास्थल को भेट देकर पंचनामा कर शव जाँच के लिए चिमूर उपजिला सरकारी अस्पताल भेजा है. मामले की जाँच चिमूर पुलिस कर रही है.









