27 अक्टूबर 2025 को उपविभाग चंद्रपुर दल, स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपुर यह पुलिस दल के साथ पुलिस अधिक्षक चंद्रपुर के आदेश से चंद्रपुर जलेे में प्रोव्हीशन, जुगार रेड, साथ ही अमली पदार्थ बिक्री करने वालों पर कारवाई करने के लिए रवाना होकर पेट्रोलिंग करते समय खबरी व्दारा दीपक कृष्णा वर्मा 28 वर्ष, धंदा चालक, रा. संजयनगर मुन्ना गैरेज के पास मुल रोड चंद्रपुर साथ ही आरोपी आशिष प्रकाश वाळके 30 वर्ष धंदा मजूरी, रा. अांबेडकर कॉलेज के पास मित्रनगर चंद्रपुर यह सफेद रंग की डिझायर कार क्र. एमएच 49 ए एस 2704 से फॉरेस्ट अकादमी, मुल रोड चंद्रपुर में आने की जानकारी मिली। जिससे मुल रोड फॉरेस्ट अकादमी के सामने नाकाबंदी करने पर सफेद रंग की डिझायर कार क्र. एमएच 49 ए एस 2704 आने का दिखाई दिया। इस वाहन को रोक कर वाहन के दिपक कृष्णा वर्मा को हिरासत में लेकर उसके पास से 160 ग्राम एमडी (मेफोड्रॉन) ड्रग्स पॉवडर के साथ सफेद रंग की डिझायर कार क्र. एमएच 49 ए एस 2704 ऐसे कुल 16 लाख 12 हजार 500 रूपए का माल जप्त कर आरोपी के विरोध में पुलिस स्टेशन रामनगर में एनडीपीएस एक्ट तहत अपराध नोंद किया। नमुद अपराध की आगे की जांच स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपुर कर रही है।
यह कारवाई पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन चंद्रपुर, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, के नेतृत्व में सपोनि दिपक कांक्रेडवार , पोउपनी सर्वेश बेलसरे, पोउपनी सुनिल गौरकार, पोहवा सुभाष गोहकार, पोहवा सतिश अवथरे, पोहवा रजनीकांत पुठ्ठावार, पोहवा दीपक डोंगरे, पोहवा इम्रान खान, पोअ किशोर वाकाटे, पोशि शशांक बदामवार, पोशी हिरालाल गुप्ता, पोशी अजित शेंडे सभी स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपुर ने की है।









