तलवार से नागरिकों में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

0
351

26 नवंबर को भद्रावती पुलिस को गुप्त खबरी व्दारा सुमठाणा चौक भद्रावती में एक व्यक्ती नागरिकों में दहशत निर्माण करने के लिए अवैध रूप से तलवार रखकने की गप्त जानकारी मिली। इस जानकारी के आधार पर इस स्थल पर तत्काल पहुुंचकर आरोपी प्रज्वल अशोक कोडापे 22, रा. शिवाजीनगर भद्रावती को हिरासत में लेकर उसके पास से एक धारदार लोहे की तलवार किमत 1 हजार रूपए का जानलेवा हथीयार जप्त किया गया। साथ ही उसके विरोध में पुलिस स्टेशन भद्रावती में कलम 4,25 भारतीय हथीयार कानुन तहत अपराध दर्ज किया गया। आगे की जांच भद्रावती पुलिस कर रही है।
यह कारवाई मुम्मका सदुर्शन पुलिस अधिक्षक चंद्रपुर, ईश्वर कातकडे अपर पुलिस अधिक्षक चंद्रपुर, संतोष बाकल उपविभागीय पुलिस अधिकारी वरोरा के मार्गदर्शन में पुलिस स्टेशन भद्रावती थानेदार पोनी योगश्वर पारधी के नेतृत्व में पोउपनी गजानन तुपकर, महेंद्र बेसरकर, पोअ गोपाल आतकुलवार, जगदीश झाडे, अनुपआष्टुनकर, विश्वनाथ चुदरी, योगेश घाटोळे, खुशाल कावळे, रोहीत चिटगिरे, संतोष राठोड ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here