अल्पवयीन बालक से 2 लाख 40 हजार किमत का एमडी अमली पदार्थ जप्त

0
390

चंद्रपुर जिले में अवैध रूप से अमली पदार्थ की तस्करी और बिक्री करने वाले और कारवाई के आदेश जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन ने जारी किए है। इसी अनुषंग से जिला अपराध शाखा ने विशेष मुहिम शुरू की है। 31 दिसंबर 2025 को जिला अपराध शाखा दल पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दरम्यान चंद्रपुर शहर के रैय्यतवारी कॉलरी परिसर में अवैध रूप से अमली पदार्थ बिक्री होने की गुप्त जानकारी दल को मिली थी। जानकारी के आधार पर दल ने छापामार कर एक विधि संघर्ष बालक को हिरासत में लेकर जांच करने पर बालक के पास से एमडी अमली पदार्थ पावडर 48.160 ग्राम किमत 2 लाख 40 हजार और एक मोबाईल किमत 5 हजार, नगद 39 हजार ऐसा कुल 2 लाख 84 हजार का मुद्देमाल जप्त किया है। इस मामले में विधि संघर्ष बालक और फरार आरोपी सैयफुद्दीन सिध्दीकी रा. रैय्यतवारी कॉलरी चंद्रपुर, श्रीकांत डुंबरे रा. वाठोडा नागपुर के विरोध में रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1101/2025 में कलम 8(क), 22(ब), 29 एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच रामनगर पुलिस स्टेशन कर रहा है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में सपोनी बलराम झाडोकार, पोउपनी सुनिल गौरकार, पोहवा नितीन साडवे, नितीन कुरेकार, सुभाष गोहकार, सचिन गुरूनुले, प्रमोद कोटनाके, परवरीश शेख, पोअ शशांक बदामवार, प्रसाद घुडगुंडे, चासफौ प्रमोद डंभारे जिला अपराध शाखा दल ने की है। जिले के सभी नागरिकों से अमली पदार्थ का सेवन करने, अमली पदार्थ रखने या अमली पदार्थ की खरीदी बिक्री करना अपराध होकर कोई भी ऐसा करने पर चंद्रपुर पुलिस दल के 7887890100 इस वाट्सएप नंबर पर जानकारी देकर चंद्रपुर जिला नशामुक्त करने के लिए पुलिस को सहकार्य करने का आवाहन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here