वाहन की टक्कर में 6 वर्षीय बालिका की मौत

0
371

चंद्रपुर जिले में सडक सुरक्षा उपाय योजना और दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष प्रयास किए है। वही जिले के गोंडपिपरी तहसील अंतर्गत मौजा वडोली के पास रविवार 28 दिसंबर 2025 को दोपहर में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसायकल को पिछे से टक्कर मारी है। इस दुर्घटना में चालक पिता विपुल पंढरीनाथ नागपुरे, पत्नी नीता नागपुरे और 6 वर्ष व 3 वर्ष की बालिका वाहन के चपेट में आए है। विपुल अपनी मोटरसायकल क्रमांक एमएच 34 बीटी 5416 से गोंडपिपरी मार्ग से पोंभुर्णा तहसील के चेक फुटाणा जा रहे थे। इसी दरम्यान जगदंबा प्रशासकीय महाविद्यालय मौजा वढोली के पास अज्ञात वाहन ने मोटर सायकल को पिछे से टक्कर मारी। जिस में दुपहीया का संतुलन बिघडने से पुरा परिवार रास्ते पर गिर गया।
इस दुर्घटना में 6 वर्ष की आयुषी नागपुरे गंभीर रूप से घायल होने पर आयुषी को तत्काल गोंडपिपरी के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया। गोंडपिपरी के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने आयुषी की जांच करने के बाद आयुषी को मृत घोषीत किया है। विपुल नागपुरे, नीता नागपुरे और 3 वर्ष की बालिका गंभीर जख्मी होकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने पर गोंडपिपरी पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक रमेश हत्तीगोटे ने घटना स्थल को भेट देकर अज्ञात वाहन चालक के विरोध में कलम 281, 106(1) बी एन एस के साथ सहकलम 184 मोटर वाहन अधिनियम तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस व्दारा परिसर के सीसीटीवी की जांच कर अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here