बेटे ने की मां की निर्मम हत्या

0
449

चंद्रपुर जिले के मुल तहसील के डोंगरगांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जिस में जन्म देने वाली मां की हत्या छोटे से विवाद पर बेटे ने की है। करेले की सब्जी बनाने के छोटे से विवाद पर बेटे ने मां की हत्या की है। इस मामले में मां सुमीत्रा पेटकुले 65 से जगदीश पेटकुले 37 का विवाद हुआ। जिसमे जगदिश पेटकुले ने अपनी मां की लातो घुसो से पिटाई की। जिस में मां सुमीत्रा कीजगह पर ही मृत्यु हो गयी। यह मामला शुक्रवार सुबह सामने आया है।
आसपडोस के नागरिकों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस ने तत्काल घटना स्थल को भेट देकर आरोपी बेटे जगदीश पेटकुले को गिरफ्तार किया है। जगदीश विवाहीत होकर शराब की लत होने से पत्नी 2 माह पुर्व घर छोडकर चली गयी। जगदीश अपनी मां सुमीत्रा के साथ घर में रह रहा था। गुरूवार रात को करेले की सब्जी पर विवाद होकर इस में सुमीत्रा की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच शुरू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here