चंद्रपुर शहर महानगरपालिका के शुभम नंदकिशोर वरघट 30 पद स्थापत्य अभियंता, प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिरीक्त कार्यभार अतिक्रमण विभाग ने निजि व्यक्ती दिनेशदिलीप समद्दर 37 व्दारा 1 लाख 30 हजार की रिश्वत की मांग कर स्विकार करने से भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने शनिवार 21 फरवरी 2026 को कारवाई की है। इस मामले में शिकायत कर्ता चंद्रपुर का निवासी होकर शिकायत कर्ता का भंगाराम वार्ड चंद्रपुर में भंगार का दुकान है। इस ने वर्ष 2020 में इरईनदी के किनारे पर 1200 स्के. फिट का बांधकाम का घर खरेदी किया था। जिस के बाद तोड कर कंपाउंड और टीन के शेड डाल कर भंगार का संग्रहण कर रहा था। इस भूमी के बाजू में प्लाट धारकों ने रास्ते की समस्या निर्माण होने से चंद्रपुर महानगरपालिका के पास शिकायत की थी। जिस से शिकायत कर्ता को महानगरपालिका व्दारा नोटीस मिला था। इस संबंध में 14 फरवरी 2026 को शिकायत कर्ता ने अभियंता शुभम वरघट और निजि व्यक्ती सम्मद्दर से भेट ली थी। जिस में अभियंता वरघट ने बांधकाम अनाधिकृत होने का बताकर ना तोडने के लिए 3 लाख रूपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत रक्कम में समझौता करने पर 2 लाख 30 हजार रूपए में सौदा तय होने से शिकायत कर्ता ने 17 फरवरी 2026 को 1 लाख रूपए वरघट के बताने पर दिनेश समद्दर को दी थी। इसके बाद बाकी 1 लाख 30 हजार शुभम वरघट व सहयोगी को रिश्वत देने की इच्छा ना होने से 20 फरवरी 2026 को मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक विभाग चंद्रपुर से की थी।
शिकायत के आधार पर आरोपी शुभम वरघट व निजि व्यक्ती समद्दर की पंच समक्ष जांच करने पर शिकायत कर्ता के भंगार का दुकान का बांधकाम ना तोडने के लिए 1 लाख 30 हजार 21 फरवरी 2026 को निजि व्यक्ती समद्दर के पास देने का वरघट ने शिकायत कर्ता कहा था। जिस पर 21 फरवरी 2026 को जाल बिछाकर शुभम वरघट और निजि व्यक्ती समद्दर व्दारा 1 लाख 30 हजार लेते हुए रंगे हाथो पकडा गया है। आरोपी शुभम वरघट ने अपने पद का व अधिकार का अप्रामाणीक रूप से उपयोग कर निजि व्यक्ती समद्दर व्दारा कुल 1 लाख 30 हजार की रिश्वत मांगते हुए स्विकार की है। पुलिस ने दोनो आरोपीयों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू है।
यह कारवाई पुलिस अधिक्षक भ्रष्टाचार निरोधक विभाग नागपुर डॉ. दिंगबर प्रधान, अप्पर पुलिस अधिक्षक माधुरी बावीसकर, चंद्रपुर उप अधिक्षक मंजुषा भोसले के मार्गदर्शन में सचिन धर्मेजवार के साथ दल पोशि अमोल सिडाम, राकेश जांभुळकर, राजेंद्र चौधरी, पोहवा रविकांत इंगळे, विजेंद्र वाढई, प्रदीप ताडाम, मपोशी मेघा मोहुर्ले, चापोशी सतिश सिडाम, संदीप कवरासे ने की है।









