9 लाख 74 हजार का गांजा जप्त

0
669

राजुरा पुलिस कोे तहसील के देवाडा के राजु कोवे 55 रा. देवाडा व शंकर अर्जुन आत्राम 25 रा. देवडा के घर के परिसर में गांजा के 15 झाड लगाकर होने की जानकारी खबरी व्दारा मिली थी। जिससे राजुरा पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी ने अपने सहकारीयों के साथ 19 दिसंबर को शाम 4 बजे के दरम्यान जाल बिछाकर कारवाई की। इस कारवाई में झाड के साथ 85 किलो 690 ग्राम लगभग 9 लाख 74 हजार 900 रूपए किमत का गांजा जप्त कर दोनो पर अप क्र. 691/2023 कलम 2022 एनडीपीएस ऍक्ट 1985 नुसार अपराध दर्ज किया गया। यह कारवाई पुलिस अधिक्षक, अपर पुलिस अधिक्षक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजुरा के मार्गदर्शन में पुलिस स्टेशन राजुरा के थानेदार योगेश्वर पारधी, सहाय्यक पुलिस निरीक्षक, धर्मेद्र जोशी, पुलिस उपनिरीक्षक पांडुरंग हाके, ओमप्रकाश गेडाम, पुलिस हवालदार सचिन पडवे, कैलाश आलाम, योगेश पिदुरकर, रामराव बिंगेवाड, महेश बोलगोडवार, आकाश पिपरे, रंजना सोनपिपरे ने की है। मामले में आरोपीयों को गिरफ्तार कर 2 दिन का पीसीआर मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here