भीषण दुर्घटना में कार चालक की मौत

0
582

अनियंत्रीत गति और लापरवाही से दुर्घटना में जान जाने की घटना सामने आयी है। जिले के घुग्घुस तडाली मार्ग के म्हातारदेवी गांव के पास शुक्रवार सुबह 10.45 दरम्यान कार और ट्रक की आमने सामने टक्कर हुई है। जिस में कार क्रमांक एमएच 34 एए 3053 चालक प्रविण बापुजी गिलबीले 25 रा. ऊर्जानगर चंद्रपुर की मौत हुई है। वही ट्रक क्रमांक एमएच 34 बीजी 9972 के चालक के पैर में गंभीर चोट आयी है। मामले की जानकारी मिलते ही घुग्घुस पुलिस ने घटना स्थल को भेट देकर पंचनामा कर शव चंद्रपुर जिला सरकारी अस्पताल भेजा है। मामले की जांच घुग्घुस पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here