35 वर्षीय युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या

0
414

बल्लारपुर शहर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आयी है। किराए से रहने वाले घर गौरक्षण वार्ड में रहने वाले युवक ने परिवार बाहर गांव जाने का मौका पा कर घर में ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बुधवार दोपहर दरम्यान यह घटना सामने आयी है। मृतक का नाम प्रमोद देवरावचनोले 35 है। प्रमोद रविंद्र मेश्राम के घर में किराए से रहकर गैरेज में काम करता था। जानकारी नुसार शराब के नशे की लत होने की वजह से परिवार में कलह होकर कुछ दिन से पत्नी अपने मायके जाने की जानकारी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को विच्छेदन के लिए बल्लारपुर उपजिला अस्पताल में भेजा है। आगे की जांच बल्लारपुर पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here