बाघ का मेंढीपालक पर हमला

0
327
Oplus_131072

चंद्रपुर जिले के पोंभुर्णा तहसील के घनोटी में मेंढीपालक पर बाघ ने हमला कर दिया। मेंढीपालक मारोती सोमेश्वर वालगुवार रा. भंगाराम तळोधी तह. गोंडपीपरी पर बाघ ने हमला किया। मारोती वालगुवार कुछ दिन से बकरी पालने के लिए घनोटी के खेत परिसर में था। शनिवार रात 12.30 दरम्यान पुरी मेंढी एक स्थल पर बैठी होकर बाघ के अचानक हुए इस हमले से मेंढीपालक चिल्लाने लगा। तभी आसपास के लोगो ने बाघ को भगाने से मेंढीपाल की जान बची। लेकीन मारोती की गर्दन पर गंभीर चोट आयी है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पोंभुर्णा वन विभाग के अधिकारीयों ने घटना स्थल को भेट देकर जख्मी मारोती को पोंभुर्णा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पोंभुर्णा वन विभाग ने परिसर के नागरिकों को जंगल में ना जाने का आवाहन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here