आयपीएल सट्टे मेेंं 30 पर मामला दर्ज, वणी से जुडे तार

0
708

12 मई 2024 को आयपीएल मैच पर बेटींग लगाकर हार जीत का जुआ खेलने की गुप्त जानकारी मिली थी। जिस में आरोपी के विरोध कारवाई करने के लिए नयोमी साटम, सहायक पुलिस अधिक्षकतथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी उपविभाग वरोरा ने वरोरा पुलिस स्टेशन के सपोनी विनोद जांभळे, पुलिस दल के साथ घुगाने के घर बावने लेआऊट वरोरा में छापामार कारवाई की। इस कारवाई में एक कमरे में ओमप्रकाश देवीदास जाधव, आशिष गजानन जाधव, रा. वरोरा यह लैपटॉप व मोबाईल की सहायता से चिन्नास्वामी स्टेडीयम, बॅगलोर इस इंडियन प्रिमीयर लिग के आयपीएल लाईव मैच पर पैसो की बाजी लगाकर व मोबाईल से ग्रहाकों व्दारा मैच के सौदे लेकर हार जीत का हुआ खेल खेलते हुए (सट्टा लगाते समय) पकडे गए है। जिससे घटना स्थल से 10 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 पेंड्राइव, 2 कैलक्युलेटर, 1 एक्टीवा, 32 हजार 740 नगद ऐसा कुल 2लाख 67 हजार 410 का मुद्देमाल जप्त किया गया है। मामले में पुलिस ने ओमप्रकाश जाधव, आशिष जाधव पर मामला दर्ज करते हुए अन्य आरोपी ने मिनाज शेख रा. वणी, जम्मु शेख रा. वणी, रितीक जाधव रा. वरोरा, अमोल डांगरे रा. वरोरा, अमोल टीपले रा. वरोरा, बादल लाखा रा. वरोरा, भुषण दिक्षीत, डॉ. काळे, अजिंक्य नरडे, अमित घोडमारे, समिर पाटील, राजेश तुपकर, रवि गभने, राहुल टीपले, पिंटू तडस, पिंटू टोंगे, प्रसाद खडसान, कुनाल चिमूरकर, मोहीत शरमा, अनिल पाटील, पंकज वैद्य, अमित भगत, गौरव, रंजीत, अतुलवानखेडे, मंगेश के विरोध में मामला दर्ज कर मामले की जांच वरोरा पुलिस स्टेशन के सपोनी विनोद जांभळे कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here