बलारपुर तहसील के कलमना के जंगल में बकरी चराने गए व्यक्ती की बाघ के हमले में मौत हुई है। तहसील के कोर्टीमक्ता के निवासी वामन गणपती टेकाम ५९ यह सुबह ८.३० बजे के दरम्यान जंगल में गए। वही दोपहर १२ बजे के दरम्यान बाघ ने वामन पर हमला कर मौत के घाट उतारा है। घटना की जानकारी मिलते ही वन कर्मियों ने घटना स्थल पर उपस्थिति दर्शाई और आगे की जांच शुरु की है।









