चंद्रपुर जिले के चिमूर कानपा राज्य महामार्ग के शंकर पुर से 4 किमी दुर डोमा फाटे पर 13 मई दोपहर 12 के दरम्यान चारपहीया और दुपहीया की दुर्घटना में पति की मौत और पत्नी गंभीर जख्मी हुई है। इस दुर्घटना में दुपहीया को आग लगने से दुपहीया जलकर खाक हुई है। मृतक का नाम श्रावण बापुराव गुरूनुले 48 होकर पत्नी कल्पना गुरूनुले जख्मी हुई है। श्रावण और उसकी पत्नी कल्पना गुरूनुले दोनो तेंदुपत्ता तोडने के लिए गए थे। वापस आते समय दुपहीया की स्कार्पिओं से टक्कर हुई है। जिसमें श्रावण के सिर को मार लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई है। जख्मी कल्पना को शंकरपुर के प्राथमीक स्वास्थ केंद्र में उपचार के बाद चिमूर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही स्कार्पिओं को शंकरपुर के बस स्टैंड पर पकडा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक श्रावण के शव को विच्छेदन के लिए चिमूर उपजिला अस्पताल में भेजा है। मामले की जांच चिमूर पुलिस कर रही है।









