4 दुपहीया के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

0
305

राजुरा शहर में वाहन चोरी की घटना समय के साथ बढ ही रही है। राजुरा पुलिस ने 21 मई को दुपहीया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। व उसके पास से 4 वाहन जप्त किए है। जवाहरनगर के सचिन किसान लांडे की दुपहीया सप्ताह भर के पहले चोरी जाने के बाद पुलिस में शिकायत की गयी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की व आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम सिचन संतोष नगराळे 24 सोमनाथपुर राजुरा है।
13 मई 2024 को सचिन किसन लांडे 29 वर्ष रा. जवाहरनगर वार्ड, राजुरा, तह. राजुरा, जि. चंद्रपुर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। 7 मई 2024 को रात के समय आंगन से बजाज कंपनी की अंवजेर मो. सा क्र. एमएच 34 बीई 0115 व एक बजाज कंपनी की 150 पल्सर मो.सा क एमएच 34 बीई 0115 रख कर घर में सो रहा था। सुबह उठकर आंगन में दोनो मोटर सायकल नही थी। आसपास में मोटार सायकल देखने पर भी ना मिलने के बाद राजुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत की गयी थी। राजुरा अपराध दल के पोउपनी पांडुरंग डी हाके ने मामले की जांच कर चोर को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here