चंद्रपुर जिले की चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक मर्या चंद्रपुर की सिंदेवाही शाखा में मंगलवार सुबह 8 के दरम्यान आग लगने की घटना सामने आयी है। आगजनी की जानकारी मिलते ही अग्नीशामक दल ने भेट देकर आग पर नियंत्रण पाया है। समय रहते अग्नीशामक दल के कार्य से बैंक इमारत से सटे मकानों में आग से बचाव हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंदेवाही पुलिस ने भी भेट देकर स्थिती को नियंत्रीत किया है। आग लगने के कारण अब तक पता नही चल पाए है। इस आग में बैंक के अंदर के नुकसान का अब तक पता नही चल पाया है। चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक मर्या चंद्रपुर मुख्यालय के अधिकारीयों का दल सिंदेवाही शाखा के लिए रवाना होकर नुकसान का जायजा लेने पहुंचने की जानकारी है।









