पति और पत्नी का रिश्ता तो अटूट बंधन का होता है। लेकिन पत्नी के छोड़कर जाने पर और परेशान करने से पति को सह ना होने से जीवन समाप्त करने की घटना मंगलवार २१ मई की दोपहर को ४ बजे सामने आई हैं। बल्लारपुर के विद्या नगर वार्ड के स्वपनील रमेश करमनकर ने पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। स्वपनील ने ३ वर्ष पहले शादी की थी लेकिन ७ महीने पहले पत्नी छोड़कर चली गई। साथ ही पत्नी ने पति के विरोध में महिला शिकायत निवारण केंद्र में शिकायत की थी। जिससे पति मानसिक तनाव में था। मंगलवार को पति ने इसी कारण से आत्महत्या करने की चर्चा है। घटना की जानकारी मिलते ही बल्लारपुर पुलिस स्टेशन अधिकारियों ने घटना स्थल को भेंट देकर शव को विच्छेदन के लिए अस्पताल भेजा है। मामले की जांच बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक आसिफ राजा बी शेख़ के मार्गदर्शन में शुरू हैं।









